शिवपुरी,
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कैप्टन (आई.एन) सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं कल्याण संयोजक गुना महावीर सिंह सिसौदिया के द्वारा गुरूद्वारा शिवपुरी मे भूतपर्व सैनिकों तथा सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने केन्द्रीय शासन एवं राज्य शासन द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के हित में चलाई जा रही बिभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकरी दी।
सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहायता के सबंध में बताया कि द्वित्तीय विश्वयुद्व में भाग लेने वाले सैनिकों को राज्य शासन 6000 रूपये प्रतिमाह सम्मान को बढ़ाकर 8000 रूपये प्रतिमाह राशि कर दी गई है। जिसका लाभ दिसम्बर माह से प्रारंभ कर दिया गया है। इनके अलावा भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृति योजनाओं के संबंध में भी विस्तारपूर्वक बताया। सम्मेलन में पधारे हुए सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं ने एक-एक कर अपनी समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया। जिन समस्याओं का समाधान संभव था उनका तत्काल हल किया गया तथा जिन समस्याओं के समाधान हेतु अग्रिम कार्यवाही की आवश्यकता थी उन्हें लिखित रूप का आश्वासन दिया तथा अनेक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर वही पर समस्याओं का निराकरण किया गया। चर्चा के दौरान अधिकारी ने जिले के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को आश्वस्त किया कि आपकी जो भी समस्याएं हैं उन्हें इस कार्यालय के माध्यम से यथा अतिशीघ्र सुलझाने का स्वीकार करते हुए उन्हें अतिशीघ्र हल करने प्रयास करेंगे।
0 टिप्पणियाँ