Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

By braj rawat 


 भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय समारोह 26 जनवरी को मनाया जाएगा। शिवपुरी जिले में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह शिवपुरी में पोलो ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ध्वजारोहण पश्चात परेड का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद मार्च पास्ट का अवलोकन करेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट परेड एवं झांकियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ