शिवपुरी। ऑनलाइन गिरदावरी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने प्रमुख सचिव व आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। अपनी इस मांग को लेकर प्रदेश के पटवारी यह मन बना चुके हैं कि अगर ऑनलाइन गिरदावरी को खत्म नहीं किया गया तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। अभी पटवारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी पटवारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिलाध्यक्ष गोविंद श्रीवास्तव का कहना है कि संघ ने पूर्व जियो फैंस हटाये जाने हेतु ज्ञापन दिया गया है। जिसके माध्यम से संसाधन के अभाव में एवं व्यवहारिक समस्या के चलते जियो फेंस गिरदावरी हटाने की माँग की गई है। ऑनलाइन गिरदावरी में आ रही व्यवहारिक समस्याओं की वजह से पटवारियों ने किसान हित में सभी जिलों में मैन्युअल गिरदावरी की है।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ जिलों में जियो फेंस गिरदावरी न करने पर पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, निलंबन जैसी कार्रवाई की गईं हैं। इसलिए हम सभी पटवारी इन कार्रवाई के जवाब में शासन को पत्र के जरिए यह अवगत कराना चाहते हैं कि यदि शासन-प्रशासन ने दो दिन में पटवारियों पर की गईं कार्रवाई को वापस नहीं लिया और जियो फेंस गिरदावरी को नहीं हटाया तो ऐसे में हम जिले व प्रदेश के समस्त पटवारी आगामी तीन दिवस में सामूहिक अवकाश लेने के लिए बाध्य रहेंगे। संघ का कहना है कि प्रशासन से हमारी मांग है, कि जियो फेंस गिरदावरी व पटवारियों पर की गई सभी कार्यवाहियों को तत्काल वापस लिया जाए।
0 टिप्पणियाँ