(महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है)
बिर्रा- जिला पंचायत सभापति एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिलेवासियों को छेर-छेरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सभापति ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व खरीफ की नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद मनाया जाता है। आज के दिन द्वार-द्वार पर छेरछेरा…, छेरी के छेरा, माई… कोठी के धान ल हेरहेरा... की गूंज सुनाई देती है। यह छत्तीसगढ़ के महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति -परपंरा को प्रदर्शित करता है, अन्नदान की परम्परा को जीवंत करती है। इस पावन दिवस पर मैं कामना करता हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो।
0 टिप्पणियाँ