सूचना पिछोर थाने अंतर्गत से आरही कि थाने के अपराध क्रमांक 847/2014 का स्थाई बारन्टी जिसपर 2000 रुपये का इनाम भी है अपने गांव सेमरी मे आया है। थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर तत्काल कर्यबाही करते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया एवं एसडीओपी पिछोर श्री दीपक सिंह तोमर के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम बनाकर ग्राम सेमरी रबना हुये। ग्राम सेमरी मे जाकर देखा तो एक व्यक्ति कहीं जाने की फिराक मे खड़ा था जिससे नाम पता पूछने पर पता चला की ये थाने का स्थाई बारन्टी है, जिसपर जिला खंडवा पुलिस द्वारा दो अपराधों में 2000 हजार रुपये का इनाम भी है । उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
उक्त कर्यबाही मे थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक गब्बर सिंह गुर्जर, उनि हुकम सिंह मीणा, उनि नितिन भार्गव, काव प्रआर हिमांशु चतुर्वेदी, घनश्याम सिंह, आर रूपेंद्र यादव एवं प्रदीप कौरव की सरहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ