Music

BRACKING

Loading...

Mp : BJP विधायक के बेटे सहित कई लोगो की दर्दनाक मौत



सोमवार घटी सड़क दुर्घटना में बीजेपी विधायक (BJP MLA) के बेटे समेत कई छात्रों की मौत हो गई है। दरअसल भीषण सड़क हादसे में छात्रों ने अपनी जान गवा दी है। इस मामले में एसपी प्रशांत होलकर का कहना है कि बीती रात 11:30 बजे सेलसूरा के पास कार पूल से खाई में जा गिरी। दुर्घटना में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले सहित 7 छात्रों की मौत हो गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात 11:30 बजे एक पुल में कार गिरने से बीजेपी विधायक के बेटे की मौत की रिपोर्ट तैयार की गई है। जानकारी के मुताबिक छात्र परीक्षा देने के बाद वापस वर्धा लौट रहे थे। मृतक 7 युवक सांगवी के एक मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। वे वर्धा जा रहे थे, तभी जिस वाहन से वे यात्रा कर रहे थे, वह पुल से गिर गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक जंगली सूअर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। वर्धा पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है। छात्र अपनी परीक्षा समाप्त कर चुके थे और जब दुर्घटना हुई, वो एक पार्टी से लौट रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ