Music

BRACKING

Loading...

जिला स्तरीय टीएलएम मेला 14 मार्च को

ब्रज रावत 
 राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार डाइट शिवपुरी में 14 मार्च को 10.30 बजे से जिला स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित किया जाएगा।
प्राचार्य डाइट शिवपुरी श्री अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मेले में जिले के प्रत्येक विकासखंड से 9 टीएलएम जिनमें 3 भाषा के, 3 विज्ञान के एवं 3 गणित के चयनित होकर जिला स्तरीय टीएलएम मेले में सहभागिता करेंगे। जिला स्तर पर 12 टीएलएम जिनमें 4 भाषा, 4 विज्ञान एवं 4 गणित के चयनित होकर संभाग स्तर पर ग्वालियर में सहभागिता करेंगे। कक्षा 1 से 9 तक के छात्र-छात्राएं एवं संबंधित शिक्षक 14 मार्च को डाइट शिवपुरी में आयोजित इस मेले में उपस्थित होकर मेले में सहभागिता कर मेले को सफल बनाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ