Music

BRACKING

Loading...

पेंशन प्रकरण के निराकरण हेतु विशेष शिविर 25 मार्च तक आयोजित होंगे

 ब्रज रावत 
शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों एवं उनको देय स्वत्वों के निराकरण शासन की मंशानुरूप समय-सीमा में किया जाने हेतु विशेष शिविर 25 मार्च तक जिला पेंशन कार्यालय शिवपुरी में आयोजित किए जाएगें।
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि लंबित पेंशन अथवा परिवार पेंशन के प्रकरणों को निराकरण हेतु 25 मार्च तक जिला पेंशन कार्यालय शिवपुरी में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में समस्त लंबित पेंशन प्रकरण ऑनलाईन प्रस्तुत कर प्रकरणों का निराकरण कराया जाये। पेंशन प्रकरण प्रस्तुत न करने की दशा में संबंधित कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ