अखिलेश वर्मा : राजभवन मे महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने आयुर्वेद एवं हर्बल फॉर्मूलेशन ए टेस्टिग प्रोटोकॉल फॉर क्वालिटी कन्ट्रोल पुस्तक का विमोचन किया | समाजसेवी व खाद्य विशेषज्ञ तपन शुक्ला ने बताया की यह पुस्तक दवा
निर्माताओं,शोधकर्ताओं ,गुणवता विशेषज्ञों तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के लिए उपयोग होगी |
तथा भविष्य में यह पुस्तक आयुर्वेद के पुराने एवं नवीन मानकों और उसमे आधुनिक विज्ञान के समरुपता व समवेशता का सम्बन्ध स्थापित करेगी |तपन शुक्ला ने सभी सदस्यों व रचनाकारों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।
गौरतलब है कि यह पुस्तक नवीन कुमार गर्ग तथा अंतरिक्ष कटारा द्वारा रचित है |
तथा संपादक भूतपूर्व औषधी नियन्त्रण ( ड्रग कन्ट्रोलर ) आयुर्वेद विभाग राजस्थान डॉ महेश चन्द्र शर्मा व सह लेखक राकेश कुमार शर्मा है |
इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विवि के एसोसियट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार अग्रवाल,भूतपूर्व सीनियर प्रोफेसर फॉर्माकॉलोजी एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज के डॉ मुकुल माथुर,आयुर्वेद चिकित्सक डॉ सीताराम गुप्ता,डॉ मंजू शर्मा,भूतपूर्व पुलिस इंस्पेक्टर रजनीकांत कटारा इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |
0 टिप्पणियाँ