शिवपुरी के पोहरी रोड स्टेट बस स्टैंड पर बस की निकासी की समय अव्धि को लेकर बस संचालको में भिड़न्त हो गही जिसमें बस संचालक मुकेश खटीक को चोटे आई हैं बस ऑपरेटर मुकेश खटीक ने सिटी कोतवाली में पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मुकेश खटीक के अनुसार बस स्टैंड पर कुछ बस संचालक बिना परमिट की बस को निकालना चाहते थे जबकि परमिट बाली बस का गुना की ओर जाने का समय हो चुका था। इसी बात से नाराज होकर पोहरी बस स्टैंड पर जयसिंह रावत, ब्रजेश, नीलू, अशोक गुप्ता ने उसको रोककर मारपीट कर दी। बस ऑपरेटर मुकेश खटीक के साथ हुई मारपीट में चोटें आईं हैं। इसकी शिकायत मुकेश खटीक ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि बस निकासी को लेकर बस ऑपरेटरों के बीच विवाद हुआ है जिसमें फरियादी मुकेश खटीक को चोटें आईं है मुकेश खटीक का मेडिकल कराया गया है। शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धड़ल्ले से दौड़ रही है अनफिट और बिना परमिट पर बसें, परिवहन विभाग मौन
शिवपुरी परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते शिवपुरी में कई बसें बिना परमिट के सड़कों पर फर्राटे भर रही है इसके साथ ही अनफिट बसों पर भी परिवहन विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जबकि यातायात पुलिस द्वारा बीते माह में हूं कई अनफिट बसों पर कार्यवाही कर उनके चालान भी काटे हैं

0 टिप्पणियाँ