Music

BRACKING

Loading...

कर्तव्य के प्रति उदासीनता पर आत्मानंद स्कूल डभरा के प्राचार्य को हटाने के निर्देश,

 


विभागीय अधिकारी अपनी क्षमता  और प्रतिभा का बेहतर उपयोग कर समय पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य संपादित करें-कलेक्टर,


कर्तव्य के प्रति उदासीनता पर
आत्मानंद स्कूल डभरा के प्राचार्य को हटाने के निर्देश,

सड़क की मरम्मत नहीं कराने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी,

प्रति किलो तीन रूपए अधिक कीमत पर शक्कर की बिक्री,
 सेवा सहकारी समिति पुटीडीह का सेल्समैन निलंबित,

 तहसील, जनपंचायत, सेवा सहकारी समिति, आत्मानंद स्कूल,गौठान, सहित विभिन्न कार्यालयों और सड़कों  का सघन निरीक्षण,

      जांजगीर-चांपा, 12 मार्च, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे अपनी क्षमता, प्रतिभा, विवेक का बेहतर उपयोग करते हुए गुणवत्ता के साथ विभागीय कार्यों का समय सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
 कलेक्टर ने आज जिले के डभरा विकासखंड मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  कार्यालयों की साफ- सफाई सहित विभागीय कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सेवा सहकारी समिति पुटीडीह के सेल्समैन द्वारा  शक्कर तीन रुपए प्रति किलो अधिक कीमत पर बेचने पर कलेक्टर ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर,अपर कलेक्टर श्रीमती ‌लीना कोसम भी उपस्थित थीं।
    तहसील कार्यालय के निरीक्षण दौरान उन्होंने तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे को निर्देशित कर कहा कि वे राजस्व के प्रकरणों का समय सीमा मे  शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जाति, निवास, आय प्रमाण पत्रों के आवेदनों का भी यथा शीघ्र समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण- पत्र के प्राप्त ऐसे आवेदनों जिन्हें निरस्त किया गया है उनकी समीक्षा करने और आवेदकों को दस्तावेज जमा करने औपचारिकताएं पूर्ण करने का अवसर देने और नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने कार्यालय में  पदस्थ सभी अधिकारियों, कर्मियों की सेवा पुस्तिका का सत्यापन कराने और उसे अद्यतन स्थिति में रखने कहा। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय और परिसर की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता के निर्देश दिए। 

 जनपद कार्यालय का निरीक्षण -

        कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत डभरा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा के तहत स्वीकृत सभी कार्यों को 31 मार्च तक अनिवार्यता रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गौठानो में  गोबर खरीदी की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने गत वर्ष की तुलना में अधिक खरीदी की कार्रवाई के निर्देश दिए। 
वर्मी खाद निर्माण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने खाद उत्पादन का 40% का कन्वर्जेंस पूरा करने कहा। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत डभरा को निर्देशित कर कहा कि वे स्व सहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाएं ताकि समूह की आय में वृद्धि हो सके।
 कलेक्टर ने जनपद पंचायत डभरा को स्वीकृत सभी सामान्य निर्माण कार्यों को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद कार्यालय को प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने और पात्र सभी आवेदकों को पेंशन का लाभ देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पेयजल की समस्या से संबंधित आवेदनों और राशन कार्ड बनाने के आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने तथा क्षेत्र का नियमित भ्रमण पर आम जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ