बिर्रा- राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बम्हनीडीह के 31संकुलो के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों का तीन दिवसीय सरल प्रशिक्षण कार्यशाला दिनांक 28 मार्च से 30 मार्च प्रातः 10:00 से 5:00 तक विकासखंड स्रोत केंद्र बम्हनीडीह में संपन्न हुआ। कार्यशाला को प्रशिक्षक डॉ उमेश कुमार दुबे एवं धरम दास मानिकपुरी द्वारा दिया गया यह प्रशिक्षण एपीसी एचआर जायसवाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके बंजारे एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एच के बेहार के मार्गदर्शन व मानिटरिंग में विकासखंड स्तर का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रथम दिवस एच के बेहार मास्टर ट्रेनर डॉ उमेश दुबे धरमदास मानिकपुरी नारायण साहू फुटबाल डडसेना रामशंकर पांडे द्वारा मां सरस्वती की तैलीय चित्र पर पूजा अर्चना कर प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। उक्त प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न गतिविधियों के द्वारा कक्षा अध्यापन को किस तरह रोचक व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने व प्रस्तुतीकरण करके दिखाया साथ ही भाषाई एवं गणित कौशल को सरल से सरल माध्यम से बच्चों को अवगत कराने के लिए तथा शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सीखने की हर बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा के द्वारा प्रशिक्षण को आकर्षक बनाया गया मास्टर ट्रेनर द्वारा समन्वयकों को प्रशिक्षण देकर विद्यालय में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरल विधि का प्रयोग कर उन्हें सीखने के लिए प्रेरित कर दक्ष किया जाएगा।
मास्टर चैनलों द्वारा प्रथम दिवस में सरल प्रशिक्षण के उद्देश्य आवश्यकता उपयोगिता एवं GP APP स्टालेशन की जानकारी असर के रिपोर्ट का तुलनात्मक अध्ययन भाषा विषय पर गतिविधियां गणित विषय पर आधारित अवधारणा अंकवाचन शून्य की समझ संख्या चार्ट स्थानीय मान घटाओ की अवधारणा जोड़ एवं भाग की अवधारणा बच्चों के आकलन लेने संबंधी मटेरियल वितरित किया गया भाषा शिक्षण के अंतर्गत विभिन्न पदों को गतिविधियों के द्वारा गपशप की गतिविधि सोचो और बोलो कहानी पर गपशप चोर मोर का खेल बाराहखडी वाचन शब्द निर्माण पर विस्तृत जानकारी के साथ विस्तृत चर्चा परिचर्चा हुई।
सरल प्रशिक्षण कार्यक्रम कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के भाषा एवं गणित शिक्षण पर आधारित इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य सभी बच्चे सरल कहानियां समझ के साथ आसानी से पढ़ सके व गणित में 3अंको की संख्या का एक अंक से भाग कर सकें। कोरोना काल में हुए शैक्षिक ह्रास को न्यूनतम स्तर तक लाने व गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि अप्रैल माह में कक्षा तीसरी चौथी व पांचवीं के लिए प्रथम फाउंडेशन असर के द्वारा संचालित सरल प्रशिक्षण कार्यशाला अप्रैल 2022 में किया जाना है जिसके लिए प्राथमिक शालाओं में असर टुल के माध्यम से आकलन किया जावेगा।
उक्त प्रशिक्षण में एपीसी एचआर जायसवाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी के के बंजारे विकासखंड स्रोत समन्वयक एच के बेहार जी ने प्रशिक्षण की गतिविधियों की जानकारी देते हुए समस्त कार्यों को समय पर करने के लिए निर्देशित किए।अंतिम दिवस असर फाउंडेशन के जिला प्रभारी मानिकराम चक्रधारी जी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सहायक मिडिया प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने दी।


0 टिप्पणियाँ