शिवपुरी,
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सभी राज्यों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगितायें कराई जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा सभी लोगों से उक्त श्रेणियों में भाग लेने की अपील की है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिये निर्धारित लिंक https://ecisveep.nic.in/
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में सभी नागरिक, शासकीय कर्मचारी, बीएलओ सुपरवाईजर भाग ले सकते है। उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
0 टिप्पणियाँ