Music

BRACKING

Loading...

MP : बिजली कंपनी के 2200 लाइन स्टॉफ को दी सेफ्टी ट्रेनिंग

नई तकनीक बताई, उपकरण भी किए भेंट

 लाइन स्टॉफ की सेफ्टी को लेकर सजग मप्रपक्षेविविकं  ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इंदौर समेत सभी 15 जिलों के 2200 लाइन स्टॉफ को फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च में ट्रेनिंग दी गई। इन्हें नई तकनीक से रू-ब-रू कराया औऱ सेफ्टी एक्यूप्मेंट (उपकरण) भी भेंट किए गए।

मप्रपक्षेविविकं के  सभी जिलों में सेफ्टी ट्रेनिंग अनिवार्य की गई है, ताकि सेवाओं में सुधार हो, कार्य के दौरान लाइन कर्मचारी को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो।  इंदौर समेत सभी जिलों में ट्रेनिंग के दौरान सावधानियाँ रखने, उपकरणों के उपयोग, परमिट, प्राथमिक उपचार, आदर्श कार्यों के वीडियो आदि दिखाए गए। 'ट्रेनिंग में डेमो भी हुआ, ताकि ट्रेनिंग में आने वाले स्टॉफ को कार्य और उपकरणों के सही तरीके से उपयोग और सावधानी रखने की जानकारी हो। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से लाइन स्टॉफ की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। ट्रेनिंग में स्वास्थ्य अधिकारियों को बुलाकर उपयोगी जानकारी के सत्र भी आयोजित किए गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ