Music

BRACKING

Loading...

जीपीएफ के अनपोस्ट क्रेडिट,डेबिट के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन 18 से 22अप्रेल तक,


 जांजगीर चांपा,13 अप्रैल,2022/ सामान्य भविष्य निधि अनपोस्ट केडिट/डेबिट के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु  महालेखाकार रायुपर के द्वारा  18 से 22 अप्रैल तक  सुबह 10.00 बजे से जिला कोषालय जांजगीर में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

     जिला कोषालय अधिकारी जांजगीर श्री महादेवा ने जिले के सभी आहरण,संवितरण अधिकारीयों को सूचित कर कहा है कि वे  अपने कार्यालय से संबंधित लंबित अनपोस्ट केडिट/डेबिट (जीपीएफ अग्रिम / पार्ट फाइनल आहरण से संबंधित) प्रकरणों के संदर्भ में बिल / व्हाउचरों की प्रति, कैश बुक, बीटीआर संबधित अभिदाता का वर्तमान सही जीपीएफ खाता क्रमांक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोजित शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सामान्य भविष्य निधि अनपोस्ट डेबिट प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे। लंबित प्रकरणों की सूची  https://ekoshonline.cg.nic.in/AG_GPFUnpost.aspx लिंक से भी प्राप्त किया जा सकता है।
शिविर का विवरण -
     18  एवं 19 अप्रैल जिला कोषालय जांजगीर अधीनस्थ डीडीओ हेतु। 20 एवं 21 अप्रैल को उपकोषालय सक्ती के अधीनस्थ डीडीओ हेतु, और 22 अप्रैल उप कोषालय डभरा के अधीनस्थ आहरण संवितरण अधिकारियों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ