Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : स्मैक के नशे में चोरी - हैंडल लॉक तोड़ते हुए गिरा, फिर चाबी लगाकर निकाली स्कूटी

शिवपुरी शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शहर के तीनों थानों के क्षेत्रों में कहीं ना कहीं चोरी की घटनाओं को चोरों द्वारा अंजाम दे दिया जाता है। स्कूटी चोरी की एक ओर वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरी की यह घटना नवग्रह मंदिर के वाली कॉलोनी में घटित हुई है। जहां दुकान के बाहर रखी हुई स्कूटी को एक चोर चुरा ले गया।

स्मेक के नशे में चोरी करने आया दो बार गिरा चोर

नवग्रह मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी में एक दुकान के बाहर रखी 4 स्कूटियों के पास एक स्मैक के नशे के हाल में चोर पहुंचा। चोर द्वारा एक-एक करके गाड़ियों में चाबी लगाई गई इस दौरान चोर सफेद रंग की स्कूटी पर बैठा और पैर से हैंडल लॉक तोड़ने की कोशिश करने लगा। युवक नशे में धुत था जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर जा गिरा। नशे में धुत चोर ने एक बार फिर मोर्चा संभाला ओर पास ही में खड़ी एक अन्य सफेद कलर की स्कूटी में चाबी लगाने में वह सफल हो गया। स्कूटी को ले जाते वक्त उसका एक बार फिर संतुलन बिगड़ा जिसमें वह गिरते हुए बाल-बाल बचा हालांकि नशे में चूर चोर ने डगमगाते हुए पैरों से स्कूटी को संभाला और चोर स्कूटी को ले उड़ा। चोरी की है घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। चोरी की शिकायत वाहन मालिक के द्वारा फिजिकल थाना में दर्ज कराई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ