Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : महावीर जयंती पर चंद्रप्रभु जिनालय में किए दर्शन कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने

 प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को शिवपुरी आई। यहां 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर और जैन समाज के प्रमुख आराध्य भगवान महावीर स्वामी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री शामिल हुई।

स्थानीय महल कॉलोनी स्थित श्रीचंद्रप्रभु जिनालय पर कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर दर्शन लाभ प्राप्त करने पहुंचे। यहां उनका आत्मीय स्वागत नगर पालिका में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर अल्पेश जैन और पूर्व पार्षद रत्नेश जैन डिंपल ने किया। कैबिनेट मंत्री ने सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके बाद जैन समाज ने उनका माल्यार्पण कर शॉल देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मप्र शासन के राज्यमंत्री प्रहलाद भारती भी शामिल हुए साथ ही कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य प्रशासनिक अमला व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर महावीर जयंती पर जैन समाज को बधाईयां दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ