शिवपुरी
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर एकाएक महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने शराब की दुकान का एकाएक विरोध करना शुरु कर दिया। महिलाओं ने शराब की दुकान में घुसकर शराब की बेटियों को शराब की दुकान से बाहर फेंक दिया जिसके बाद मौजूद युवाओं ने शराब की बेटियों को अपने कदमों से रौंद दिया। शराब की दुकान का प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि यहां शराब की दुकान नहीं खुले दी जाएगी।
शराब की दुकान का स्थानांतरण पड़ा महंगा
फतेहपुर में शराब की दुकान पहले अन्य स्थान पर थी। पर दूसरा का ठेका बदलने के बाद दुकान को 28 नंबर कोठी के सामने स्थित मार्केट पर स्थापित कर दिया गया। नए ठेकेदार कंपनी ने जो दुकान शराब के लिए किराए से ली वहां एकाएक क्षेत्रीय महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा महिलाओं ने पहले शराब की दुकान के स्टाफ से दुकान बंद करने को कहा लेकिन शराब की दुकान का सेल्समैन नहीं माना, जिसके बाद महिलाएं एकाएक उग्र हो गई। महिलाओं ने विरोध स्वरूप शराब की पेटियां फेंकना शुरू कर दीं। लगभग 25 से 30 पेटी शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया। महिलाओं का कहना है कि हम किसी भी स्थिती में यहां शराब की दुकान नहीं खुलने देंगे।
जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ का इस मामले में कहना है कि एकाएक महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसमें महिलाओं के द्वारा शराब की बेटियों को भी फेंका गया है मामले की शिकायत पुलिस में की जा रही है।
इधर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि कि ठेकेदार कंपनी द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही है शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ