समर्थन मूल्य खरीदी के गेहूं को लंबी दूरी पर परिवहन कर सरकार को किराए के रूप में आर्थिक नुकसान पहुंचाने को लेकर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पत्र लिखा है। जिसकी कलेक्टर द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच के आदेश के बावजूद नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा ट्रांसपोर्टर को 1.07 करोड़ रुपए के भुगतान संबंधी नोटशीट चला दी। हालांकि जांच की वजह से भुगतान की नोटिस फिलहाल रोक दी है।
नागरिक आपूर्ति अधिकारी का विपिन पटेल से चार्ज हटाकर एसडीएम शिवपुरी को दिया है। इस मामले में एमपीकॉन के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम में सेवाएं दे रहे कपिल चंदेल का कहना है कि परिवहनकर्ता महादेव गुड्स कैरियर्स का भुगतान संबंधी पत्र प्राप्त होने पर नोटशीट चलाई थी। इसमें जिला प्रबंधक से मार्गदर्शन मांगा था, लेकिन जांच के चलते बिल भुगतान पर रोक लगा दी है

0 टिप्पणियाँ