बम्हनीडीह-हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में बम्हनीडीह में भव्य और ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकली I ज्ञात हो की बम्हनीडीह नगर में पिछले कई वर्षो से हनुमान जन्मोत्सव के दिन शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाला जाता है I पिछले दो सालो से कोरोना काल में शोभा यात्रा नहीं निकाली गई , पर इस वर्ष पिछले कई सालो के कमी को पूरा करते हुए बम्हनीडीह क्षेत्र के सभी वर्गो ने मिल जुल कर शोभा यात्रा की भव्यता को बरकरार रखा I शाम 5 बजे शोभा यात्रा राम मंदिर से प्रारम्भ हुआ I राम ,लक्ष्मण, सीता एवं बजरंग बली के साथ रथ में सवार होकर धुमाल ,ढोल, डीजे , लाइट के साथ हज़ारो लोगो के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई I
नगर में निकली भव्य शोभायात्राश्री राम जानकी मंदिर बाज़ार पारा से बस स्टैंड से होते हुवे कालोनी के रास्ते से बस्ती होते पुरे गाँव का भ्रमण करते हुए पुनः राम मंदिर में शोभा यात्रा का समापन कर भंडारा में प्रसाद लेकर भक्त जन अपने अपने घर को वापस आए I ग्रामीण क्षेत्र होते हुवे भी यहाँ का शोभा यात्रा बहुत सुर्ख़ीया बटोरता है आस पास क्षेत्र जैसे चाम्पा -जैजैपुर तक के लोग भी शोभा यात्रा में शामिल होते है I थोड़े -थोड़े दूर में ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक , स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी I शोभा यात्रा में आतिशबाजी एवं तलवारबाजी का भी शानदार नज़ारा देखने को मिला I बस स्टैंड चौक में मुस्लिम समाज के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडा पानी पिलाया और इस प्रकार उनके द्वारा भाईचारा का संदेश दिया गया I
फाइल फोटो गगन जयपुरियायातायात बाधित न हो इसके लिए बम्हनीडीह थाना के थानेदार अपने पुरे स्टाफ के साथ शोभायात्रा की व्यवस्था में लगे हुए थे I कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के लोक प्रिय नेता एवं सभापति जिला पंचायत गगन जयपुरिया ,शिव जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल , पवन केशरवानी , सोनू जायसवाल , आशीष तिवारी , राहुल सिंघानिया , सागर सिंघानिया , दिलीप सिंघानिया, मौसम कश्यप , सिद्धार्थ सराफ , आर्यन सराफ का विशेष योगदान रहा I साथ में श्री रामजानकी मंदिर समिति के सभी सदस्य , गाँव के गणमान्य नागरिक ,युवाओं और महिलाओ का भी सराहनीय योगदान रहा I शोभायात्रा की भव्यता आप पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है I



0 टिप्पणियाँ