Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी :कचरा फैलाने पर चरखी वाले का ढाई हजार का चालान काटा, दुकानदारों ने ली शपथ- अब नहीं फैलाएंगे गंदगी


 

गन्ने की चरखी चलाने वाला जो दुकानदार कचरे को डस्टबिन की जगह नाली में फेंकने जाता था उसे पकड़ कर ना केवल ₹25 का चालान काटा भरण गंदगी फैलाने की नसीहत देने उसी चरखी वाले दुकानदार से अन्य जूस सेंटर वालों को शपथ दिलवा कर कहा कि अब कभी भी गंदगी नहीं फैला एंगे।

दरअसल इन दिनों नगरपालिका टीम ने स्वच्छता अभियान के तहत जगह-जगह लोगों को जागरूक बनाकर कार्रवाई की जा रही है। किंतु कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो गंदगी फैलाने , अमानक प्लास्टिक का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई सीएमओ शैलेश अवस्थी ने की।

कलेक्टर कार्यालय के पास संचालित जैन टी सेंटर का स्वच्छता के लिए 2000 रु , प्लास्टिक के लिए 2000 रु, अतिक्रमण करने के विरुद्ध 3000 रु . यानि कुल 7000 रु. का चालान किया गया। - अशोक राठौर का 2500 रु. , नीरज राठौर 1000 रु , पुरुषोत्तम राठौर 500 रु., जैन जीवाजी मार्केट 500 रु , बंसल लस्सी, माधव चौक 2000 रु कपिल जूस सेंटर 500 रु. का चालान स्वच्छता और अमानक प्लास्टिक को जब्त कर किया गया।

सीएमओ अवस्थी ने आसपास के दुकानदारों तथा आम जनता को इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। दुकानदारों को समझाइश दी गई है कि दुकान के बाहर सड़क पर कचरा ना फैलाएं। दुकानों पर डस्टबिन रखें और उसी में कचरा डालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ