Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ठेकेदार ने दूसरी जगह दुकान खोली, तो वहां उतपाद


 शहर के फतेहपुर चौराहे पर शराब दुकान को लेकर पुराने ठेकेदार से झड़प और मारपीट की घटना के बाद नए ठेकेदार ने मंगलवार को दूसरी जगह शराब दुकान खोल ली। इस बात को लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। महिलाएं भी आकर शराब दुकान खुलने का विरोध करने लगी। इसी बीच जमा भीड़ में मौजूद कुछ लोगों दुकान में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और शराब तक लूटकर ले गए। इधर घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की जा रही है।

ठेकेदार प्रवीण शिवहरे का कहना है कि पुराने ठेकेदार के लोगों द्वारा दूसरी जगह शराब दुकान का विरोध कराया जा रहा है। नई जगह दुकान खोलकर 100 पेटी शराब माल रखवाया था। महज एक से डेढ़ घंटे ही दुकान चली थी, लोगों ने आकर लूटपाट मचा दी। दुकानदार की मारपीट कर गल्ला भी लूटकर ले गए। इधर जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ का कहना है कि इस घटना के संबंध में पुलिस व प्रशासन से बातचीत करेंगे। वरिष्ठ कार्यालय भी अवगत करा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ