अमर शहीद तात्या टोपे के स्मरण दिवस को शहरवासियों द्वारा सोमवार को उन्हें नमन कर सलामी देकर बनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जो कार्यक्रम निर्धारित किया गया है उसके तहत सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धांजलि सभा होगी जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ शहरवासियों द्वारा उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया जाएगा। अमर शहीद तात्या टोपे के स्मरण के लिए इस बार दो दिवसीय कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसके तहत तात्या टोपे शहीद मेला 18 और 19 अप्रैल को संध्या काल में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय और जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर 18 एवं 19 अप्रैल को तात्या टोपे शहीद मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 18 अप्रैल को शाम 7 बजे से भोपाल की सुश्री सुहासिनी जोशी और उनके दल द्वारा देशभक्ति गीत तथा 19 अप्रैल को भोपाल के मो. रहीमुद्दीन और उनके दल द्वारा आजादी के तराने कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केंद्र
तात्या टोपे बलिदान दिवस पर 18 और 19 अप्रैल को शहीद तात्या टोपे समाधि स्थल पर सैनिकों से संबंधित अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी लगेगी। इस संबंध में कमांडेंट, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एस ए एफ 18 बटालियन को अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी शहीद मेले में लगाने जिम्मेदारी दी गई है।

0 टिप्पणियाँ