बम्हनीडीह-फ़ोटोग्राफ़ी , रिल्स और स्लोगन प्रतियोगिता में बम्हनीडीह (लख़ुर्री ) के हिमांशु आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और मुख्यमंत्री जी के द्वारा हिमांशु को 11000 रुपए नगद एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया ,छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर फ़ोटोग्राफ़ी , नारा लेखन , स्लोगन और इंफ़्रास्ट्रक्चर , जन सुविधाए , जैसे विषय शामिल थे जिसमें बम्हनीडीह लख़ुर्री के हिमांशु आदित्य उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला। फ़ोटोग्राफ़ी कंपीटिसन में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान मिलने वाले हिमांशु ने अपने रचनात्मक फ़ोटो ग्राफ़ी में प्रकृति को दरसाया था। हिमांशु बचपन से ही फ़ोटोग्राफ़ी में रुचि रखता था और अपने अच्छे अच्छे फ़ोटो का कलेक्शन रखता था , हिमांशु की रुचि को देख कर उनके परिवार वाले भी उनका भरपूर साथ दिए और उनको हर समय प्रोत्साहित किए , हिमांशु एक किसान का बेटा है और उनकी माता एक गृहणी है ऐसे घर में एक होनहार बच्चे का होना अपने आप में एक गौरान्वित का विषय है , हिमांशु के इस सराहनीय काम से क्षेत्र में उल्लास का महोल बना हुआ है।

0 टिप्पणियाँ