Music

BRACKING

Loading...

परिवार से लड़कर लव मैरिज की फिर वाद मै पीटा और घर से निकाला Fir



ग्वालियर में एक लव मैरिज सिर्फ 3 महीने ही चली थी। प्रेमी जोड़े ने शादी से पहले एक दूसरे के साथ सात जन्म तक रहने और जिंदगीभर एक दूसरे का ख्याल रखने के वादे किए। प्रेमी आसमान से तारे तोड़ने की बातें करता था। परिवार से लड़-झगड़कर दोनों ने लव मैरिज की। शादी के एक माह बाद ही प्रेमी ने रंग बदलना शुरू कर दिया। मायके से दो लाख रुपए लाने के लिए प्रेमिका को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब प्रेमिका ने उसे वादे याद दिलाए तो उसने उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना उपनगर मुरार के वंशीपुरा की है। घर से निकाले जाने के बाद पीड़ित पत्नी थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

सबसे लड़कर किया था प्रेम विवाह
उपनगर मुरार के वंशीपुरा निवासी 18 वर्षीय रूबी का पास ही रहने वाले अभिषेक चौहान (गोले) से स्कूल के समय से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभिषेक ने उसे जीवन भर खुश रखने का वादा कर शादी के लिए प्रपोज किया। वह भी उसके साथ जीवन बिताने को तैयार हो गई। पर दोनों के परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस पर दोनांे ने घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया। रूबी ने 16 दिसम्बर 2021 को अभिषेक चौहान पुत्र महेन्द्र सिह चौहान निवासी वंशीपुरा से घर से भाग कर दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। उसके बाद रूबी, पति अभिषेक चौहान के साथ उसके घर वंशीपुरा में रहने आ गई।

एक महीने बाद होने लगी खटपट
रूबी ने पुलिस को बताया कि पति व ससुराल वालों ने एक महीने तक तो उसे प्यार से रखा फिर पति अभिषेक चौहान, ननद किरन, ननद शिवानी, सास अंगूरी, ससुर महेन्द्र, जिठानी राखी, मायके से 2 लाख रुपये दहेज लाने के लिये कहने लगे। दुख तब हुआ जब पति ने मेरे ऊपर हत्याचार किए। मैंने पति को वो दिन याद कराए जब वह मेरे लिए मर मिटने को तैयार रहता था। इस पर उन्होंने और पीटा।

सहन करती रही तो वो प्रताड़ना देते रहे
दहेज की मांग को अनसुना कर रूबी सबको खुश करने के लिए मन लगाकर सेवा करती रही, जिससे वह दहेज ना मांगें और उसके साथ अच्छा व्यवहार करे, लेकिन ससुरालवालों ने उसकी सेवा के बदले मारपीट शुरू कर दी। जब उसने अपनी मां पुष्पा से कहा तो उन्होंने भी उससे बात की, लेकिन वह नही मानें और दहेज में 02 लाख रुपए लाने के लिये परेशान करते रहे ।

मारपीट कर घर से निकाला
एक दिन पहले पति अभिषेक चौहान, ननद किरन, ननद शिवानी, सास अंगूरी, ससुर महेन्द्र, जिठानी राखी ने दहेज लाने को कहा तो उसने इनकार किया, इससे नाराज होकर उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर दहेज नहीं लाई तो जान से खत्म कर देंगे। घर से निकाले जाने के बाद वह थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि नवविवाहिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ