Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर : शहर की सभी अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर भेजें, FIR कराएं: कलेक्टर


ग्वालियर। अवैध काँलोनियों में अवैध निर्माण तोड़ने के साथ साथ संबंधित काँलोनाइजर के खिलाफ पुलिस में FIR भी दर्ज कराएँ। यह निर्देश कलेक्टर श्री कौशेलेन्द्र विक्रम सिंह ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में जिले के सभी एसडीएम एवं नगर निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जोर देकर कहा अवैध काँलोनी विकसित करने की प्रवृत्ति को सख्ती से रोका जाए। 


ग्वालियर शहर में अवैध कालोनियों के खिलाफ अभियान का ऐलान

सोमवार को यहाँ कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुए बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों एवं संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि ग्वालियर शहर में अभियान बतौर अवैध काँलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में जानकरी दी गई कि एंटी माफिया अभियान के तहत मई माह के अंत तक शहर की लगभग 60 अवैध काँलोनियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। 

कलेक्टर श्री सिंह ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने पर जोर देते हुए कहा सरकारी जमीन पर अवैध  कब्जा करने वालों के साथ कोई रियायत न हो। उन्होंने कहा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के साथ साथ दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी कराएँ। कलेक्टर ने पुख्ता रणनीति बनाकर अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध शराब एवं मिलावटखोरी से जुड़े असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ