Music

BRACKING

Loading...

MP : मंत्री श्री सखलेचा ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएँ

 

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष नव संवत्सर विक्रम संवत 2079, चैत्र प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा एवं नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी हैं।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि यह वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उल्लास और खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, संस्कार और ज्ञान को आने वाले पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए हमारे त्यौहार एक बेहतर माध्यम हैं।

मंत्री श्री सखेलचा ने कहा कि सनातनी नव वर्ष के साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन के सभी कष्ट दूर हो। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी का जीवन मंगलमय, सफल एवं समृद्धशाली हो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ