शहरों की तरह जगमगायेगा सुरखी विधानसभा क्षेत्र का हर गाँवः मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव कस्बे को शहरों की तरह बनाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसके लिए अत्याधुनिक हाई मास्ट लाइट सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा, जैसी नगर, राहतगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में लगवाई जा रही हैं। जैसीनगर के बस-स्टैंड, जनपद कार्यालय प्रांगण तथा गेहूँरास तिगड्डा पर राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने हाई मास्ट लाइट का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रवासियों को हिंदु नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का हर गाँव शहरों की तरह सुंदर बनेगा, जिसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में सौंदर्यीकरण को लेकर हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। जैसीनगर के अलावा राहतगढ़, सुरखी, बिलहरा में भी जल्द ही हाई मास्ट लाइट लगाई जायेंगी, ताकि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गाँव या कस्बा प्रकाश की जगमगाहट से अछूता न रहे। श्री राजपूत ने कहा कि हाईमास्ट लाईट लगने से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में डर रहेगा तथा रात में आने-जाने वालों के लिए रोशनी की सुविधाएँ भी होंगी। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ