शिवपुरी के गणेश खेड़ा गांव के रहने वाले शिक्षक राम सिंह पाल के छोटे बेटे की लाश कोटा राजस्थान के एक हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरूवार शाम को मिली। कोटा पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। शिक्षक राम सिंह पाल ने बताया कि उनका बेटा रितेश पाल (19) कोटा में NEET की तैयारी कर रहा था। रितेश 2 सालों से कोटा में है
पिता ने बताया कि वह हर रोज रात 8 बजे वह रितेश से बात करते थे। 12 मई को भी बेटे को फोन लगाया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो हॉस्टल के दूसरे लड़कों को कॉल कर उसके रितेश के रूम जाने का आग्रह किया। उसके दोस्त रूम गए और गेट खटखटाया तो वह गेट नहीं खोला। हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड से हॉस्टल के कमरे का दरवाजा तुड़वाया। कमरे में रितेश बेहोश पड़ा था। रितेश को तत्काल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में ही रितेश पाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ