फतेहपुर और फिजिकल पानी संभल पर अधिकारियों ने मौका मुआयना कर खेल मंत्री द्वारा दिए गए पानी वितरण के निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द इन क्षेत्रों में अब पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
दरअसल खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर फतेहपुर टंकी से पानी दुरुस्त एरिया में नही जाने पर ठेकेदार को निर्देश देकर तुरंत बाल बदल दूसरे लगवाने के निर्देश दिए। इसीलिए पूरी टीम वहां पहुंची और एडीएम गणेश जायसवाल सहित नपा सीएमओ शैलेश अवस्थी और अन्य अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना कर हालात जाने।
चीलोद टंकी से पानी लाइन का काम नागरिकों से चर्चा कर तुरंत हल करवाया। जिससे आसपास के नागरिकों को जल्द मड़ीखेड़ा का पानी मिलने लगा। वार्ड 31 में जहां पानी की पाईप लाईन नहीं थी वहां इंजीनियर के माध्यम से सर्वे हुआ अब जल्द नई लाइन डालने के निर्देश भी अधिकारियों द्वारा दिए गए। इस दौरान अधिकारियों के साथ पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष भानू दुबे, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार सहित अन्य पार्षदों के साथ मौका मुआयना किया।

0 टिप्पणियाँ