बीती 6 मई को अंडरवियर पहने एक मानसिक दिव्यांग पुलिस को मिला, पूछताछ पर उसने सिर्फ इतना कहा कि पिताजी बचाओ। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 7 मई को उसका निधन हो गया। अब पुलिस युवक की पहचान जानने फोटो वायरल कर पूछ रही है पहचानिए यह शख्स कौन है।
थाना सिरसोद द्वारा जारी किए गए मानसिक दिव्यांग युवक-युवतियों के बारे में पुलिस ने बताया कि 6 मई को यह व्यक्ति ग्राम राजा की मुढेरी और सिंह निवास के बीच रोड पर बीमार अवस्था में पड़ा मिला। मानसिक रूप से पागल जैसी स्थिति रही।
शरीर पर मात्र अंडरवियर पहने था। नाम, पता पूछने पर कुछ भी नहीं बता पा रहा था सिर्फ पापा रे, पापा रे, बचाओ चिल्ला रहा था। उसकी कद काठी देखकर उम्र करीबन 30 साल की मानी जा रही है। 6 मई को डायल 100 से इलाज के लिए युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान 7 मई को उसकी मृत्यु हो गई। शिनाख्त के लिए सिरसौद पुलिस ने मोबाइल नंबर 7389271600 जारी किया है।
0 टिप्पणियाँ