Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ATM से 10500 रु. पार किए, आरोपी युवक कैमरे में हुआ कैद


नरवर थाना क्षेत्र में चौराहे के पास स्थित एटीएम में घुसकर अज्ञात युवक ने 10500 पार कर दिए। बताया जाता है कि यह पैसा किसी ट्रांजेक्शन की फेल होने पर शेष था जिसे अज्ञात चोर मशीन से ले उड़ा। हालांकि पड़ताल के दौरान युवक का फुटेज पुलिस को मिला है, जिसे उसने जारी कर दिया है।

नरवर थाना से मिली जानकारी के अनुसार रविवार- सोमवार रात तकरीबन 1:30 से 3:30 के मध्य अज्ञात व्यक्ति एटीएम में घुसा। माना जा रहा है कि इस दौरान गार्ड अंदर नहीं था। यहां पर कोई पैसा निकालने के लिए आया था, जिसका ट्रांजेक्शन 10500 का फेल हो गया था।

इसलिए वह रकम मशीन से लेकर युवक वहां से चंपत हो गया। सीसीटीवी फुटेज में युवक का चेहरा कैद हो गया है। जिसे जारी कर पुलिस 0 अब इसकी तलाश कर रही है, कि आखिर यह आरोपी युवक कौन है, और उसने किस तरह से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ