सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट पर स्थित एसपी दफ्तर में एसपी आलोक कुमार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा संविधान को लेकर की गई टिप्पणी पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए।
ज्ञापन सौंपते हुए एसडीपीआई के जिलाध्यक्ष नासिर खान ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कथा में प्रवचन देते हुए भारतीय संविधान में वर्तमान भारतीय गणतंत्र की सर्वोच्च विधि भारतीय संविधान को बदलने की बात कही गई और देश के पंथनिरपेक्ष, धर्मनिरपेक्ष, सेकुलरिज्म स्वरूप को नष्ट कर हिंदू राष्ट्र बनाने की गैर संवैधानिक बात करके समाज में भय व नफरत का माहौल बनाने की कोशिश की गई।
जिससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग सहित अन्य वर्गों में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इस तरह के कृत्य देशद्रोह के अंतर्गत आते हैं। इसलिए उक्त कथावाचक के खिलाफ धारा 153ए, 153बी आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना जरूरी है। इस दौरान शाकिर खान, नादिल, अजमल, समीर, एजाज, आजम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ