Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : तीन तलाक बोलकर सऊदी अरब भागा पति:पुलिस ने दर्ज की FIR

 शिवपुरी जिले के खनियाधाना में एक विवाहित महिला को उसके पति व ससुरालीजनों के द्वारा मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने और ऐसा न करने पर उसके पति द्बारा तीन तलाक देने के बाद सऊदी अरब भाग जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन पति और अन्य ससुराली जनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर आंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने दर्ज कराई यह शिकायत

मदीना मस्जिद के पास खनियाधाना की रहने वाली 23 साल की पीड़िता ने बताया कि वह अपने पिता अय्यूब अली के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 22 अक्टूबर 2019 को मुस्तफा अली पुत्र लियाकत अली निवासी गड़रियाना मोहल्ला खनियाधाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो उसके ससुराल वालों ने उसे ठीक ठाक रखा फिर उसके पति मुस्तफा साथ सकीला, देवर अब्दुल्ला और परवेज, आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं और कहते है कि दहेज में कुछ नहीं दिया है।

अपने पिता से एक मोटरसाइकिल व 1 लाख रुपए नगद लेकर आ तब तुझे रखेंगे। पीड़िता ने बताया है कि वह बीमार हो गई इसके बाद उसके पति ने उसका इलाज भी नही कराया,लेकिन वह फिर भी ससुराल में रहती रही, बीमारी के समय भी उसकी सास दो देवर व पति उसे लगातार परेशान करते रहे। पीड़िता ने बताया है कि 2 फरवरी की रात करीब 8:00 से 9:00 बजे मेरे पति ने मेरी मारपीट की तथा मुझे तीन तलाक दे दिए, इसके बाद मेरा पति सऊदी अरब चला गया। इसके बाद बहु मेरी मां जरीना बानो, पिता अय्यूब ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन उक्तजन नहीं माने।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

तीन तलाक के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर से उसके पति, सास और देवरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ