Music

BRACKING

Loading...

MP : IFMIS PORTAL के जरिए कर्मचारियों को NPS के अपडेट मिलेंगे



 भोपाल मंत्री परिषद के निर्देश पर मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग द्वारा एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली में बदलाव किया जा रहा है। शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को
उनके मोबाइल पर NPS के बारे में अपडेट दिया जाएगा। सैलरी में से कितना पैसा काटा और उनके अकाउंट में शेयर मार्केट लिंक होने के कारण क्या फायदा हुआ। 


बताया गया है कि पचमढ़ी चिंतन शिविर के दौरान इस विषय पर गंभीरता से बात की गई। मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। कई संगठनों ने मिलकर संयुक्त मोर्चा बना लिए हैं। सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी बार-बार राजधानी में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार को उन्हें रोकने के लिए पुलिस का उपयोग करना पड़ रहा है। चुनाव के लिए यह एक तनावपूर्ण स्थिति है। 

विभागीय सूत्रों का कहना है कि पचमढ़ी चिंतन शिविर के बाद निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों को उनके पुरानी पेंशन के खाते के बारे में अपडेट रखने के लिए सॉफ्टवेयर में जो भी परिवर्तन जरूरी है किए जाएं। जब कर्मचारियों को पता चलेगा कि उन्हें फायदा हो रहा है तो वह आंदोलन नहीं करेंगे। 

मध्य प्रदेश शासन के कोष एवं लेखा डायरेक्टर डॉ राजीव सक्सेना ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा संचालित IFMIS PORTAL को अपग्रेड किया जा रहा है। इस पोर्टल को NPS अकाउंट वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए फ्रेंडली बनाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ