
पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग के निर्देश पर आयुक्त उज्जैन संभाग श्री संदीप यादव द्वारा कलेक्टर मंदसौर की अनुशंसा पर महिषासुरमर्दिनी मेला कार्यक्रम (8 मई) में अभद्र नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शामगढ़ श्री नासिर अली खाँ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नायब तहसीलदार सुश्री प्रतिभा भाभर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
मंत्री श्री डंग ने विभिन्न संचार माध्यमों से इस कार्यक्रम में अभद्र कार्यक्रम होने की जानकारी प्राप्त होनेपर जाँच के निर्देश दिये थे। निलंबन अवधि में श्री खाँ का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला मंदसौर रहेगा।
0 टिप्पणियाँ