जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया क्षेत्र में 98 ग्राम पंचायतों के 1447 पंच पदों में से 973 पंच पद के उम्मीदवार निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए हैं। साथ ही इस जनपद में 07 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत सदस्य के 25 पदों में से 01 पद पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया क्षेत्र में अब 197 पंच पदों, 91 सरपंच पदों, 24 जनपद पंचायत सदस्य पदों तथा 04 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत मो.बड़ोदिया में 98 ग्राम पंचायतों में 282 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इस क्षेत्र में 79405 पुरूष, 73254 महिला तथा 05 अन्य इस प्रकार कुल 152664 मतदाता

0 टिप्पणियाँ