Music

BRACKING

Loading...

सालभर मेंटेनेंस, फिर भी शिवपुरी शहर अंधेरे में भरी गर्मी में पसीना-पसीना हो रहे लोग

 


बारिश पूर्व मेंटेनेंस की खुली पोल : बूंदाबांदी के बाद 8 घंटे बंद रही बिजली

शिवपुरी. बिजली वालों की मनमानी मनचाहा जब कट जाती है लाइव  हल्की बूंदाबांदी में हो या फिर हल्की हवा हो लंबे समय के लिए काट दी जाती है उमस भरी गर्मी के बीच लाइट कट जाना कोई मुसीबत कम नहीं है वही परेशान हो रहे लोगों ने बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाए, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। घर के अंदर गर्मी और बाहर बैठने पर मच्छर परेशान कर रहे थे, जिसके चलते परेशान लोग नींद के झोंके में बिजली कंपनी के जिम्मेदारों को कोसते रहे। यह हालात तब हैं जबकि शिवपुरी में साल भर मेंटेनेंस के नाम पर घंटों तक बिजली काटी जाती है।

सालभर मेंटेनेंस, फिर भी शहर अंधेरे में

शहर सहित जिले में बिजली कंपनी का पूरे साल मेंटेनेंस चलता है। मेंटेनेंस के नाम पर हर दिन कुछ चिह्नित क्षेत्रों में 6 से 8 घंंटे बिजली सप्लाई रोकी जाती है। बड़ा सवाल यह भी है कि जब साल भर मेंटेनेंस होता है, तो विद्युत उपकरणों में हल्के से मौसम के बदलाव में फॉल्ट नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां तो हो रहे हैं और लोग उमस भरी गर्मी में पसीना-पसीना हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ