(बम्हनीडीह में 9 वी की छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण)
बम्हनीडीह में संचालित स्वामी आत्मानंद तथा शासकीय हिंदी माध्यम हाई स्कूल में बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना के तहत 44 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना की गई I तत्पश्चात स्कूल परिवार द्वारा अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और अंत में अतिथियों के उद्बोधन पश्चात साइकिल का वितरण किया गया I छात्रों को साइकिल प्रदान करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने कहा कि विद्या अध्ययन में बालिकाओं के लिए दूरी बाधक न हो इसलिए छत्तीसगढ़ में वर्ष 2005 में तात्कालीन रमन सिंह की सरकार ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत प्रदेश की बालिकाओं को साइकिल वितरण करने के अभियान की शुरुवात की गई थी ।
और अच्छी बात है की भूपेश बघेल की सरकार भी इस महत्वपूर्ण योजना को अनवरत चला रही है I सायकल ने घर से स्कूल की दूरी को कम कर दिया है। उन्होंने ने सभी बालिकाओं को नियमित रूप से समयानुसार विद्यालय आने और पढ़ाई कर अपने स्कूल और माता -पिता का नाम रोशन करने का संदेश दिया। स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य श्वेता द्विवेदी ,हिंदी माध्यम के प्राचार्य शुक्ला जी एवं बालेश्वर साहू ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। फाइल फोटो-गगन जयपुरिया
श्वेता द्विवेदी ने स्कूल में अन्य सुविधाओं को पूरा करने-करवाने के लिए आये हुए जनप्रतिनधियों से आवश्यक चर्चा भी की I मंच संचालन गोविंद सूर्यवंशी ने किया I कार्यक्रम में आशीष तिवारी , बालू जायसवाल , बावाराम जायसवाल, धर्मेंद्र पांडेय सहित अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे ।



0 टिप्पणियाँ