Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत



शिवपुरी के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत गुरावल गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। ससुरालियों ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना क्षेत्र कब ग्राम गुरावल में रहने वाली 26 वर्षीय महिला किरण पत्नी सोनू सेन की विते रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला के ससुरालियों का कहना है कि घर में हल्का झगड़ा हुआ था जिसके बाद किरण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के पिता आशाराम सेन नव ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि किरण ने आत्महत्या नहीं की है उसको मौत के घाट उतारा गया है।

जमीन पर पड़ी थी बेटी की लाश, अस्पताल भी नहीं ले गए ससुराली

मृतिका के पिता आशाराम का कहना है जब वह बेटी के ससुराल पहुँचे तो उसकी बेटी की लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। छत के कुंदे में रस्सी लटकी थी। मृतिका के पिता आशाराम का कहना है कि पुलिस पूछताछ में ससुरालियों को बताया था कि उन्होंने किरण को रस्सी काट कर इस लिए उतारा था क्यों कि किरण की सांसें चल रही थी और अगर ऐसा था तो उसकी बेटी को उपचार के लिए क्यों नहीं ले जाया गया।

सास करती थी चरित्र पर शक

मृतिका के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि बेटी का पति बीमार रहता था साथ ही अपाहिज भी था। जिसके कारण उसकी सास किरण के चरित्र पर शक करती थी। इधर सुभाषपुरा थाना पुलिस ने परिजनों के संदेह के आधार पर मृतिका का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ