Music

BRACKING

Loading...

सतलोक आश्रम तुलसी के द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया कबीर साहब जी की जयंती

 


नवागढ़- जिला जांजगीर चांपा के ब्लाक नवागढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुलसी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कबीर साहब जी की जयंती मनाया गया सतलोक आश्रम तुलसी के मुख्या श्री बुधराम दिनकर ने बताया कि वे बहुत पहले से ही कबीर जी की जयंती मनाते आ रहे हैं और इस वर्ष भी कबीर साहब जी की जयंती मना रहे हैं जिसमें गांव के लोग और आस पास के गांव के लोग भी शामिल हुए और कबीर साहब जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं सर्वप्रथम जय स्तंभ से ध्वज को उतार कर नया ध्वज चढ़ाया गया फिर श्रीफल तोड़कर प्रसाद वितरण किया गया और बाबा बुधराम दिनकर ने लोगों को कबीर साहब जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं आप को बता दें कि बाबा बुधराम दिनकर ने अपने गृह ग्राम तुलसी में सतलोक आश्रम खोला है जहां दूर दूर से आए हुए साधु संत को विश्राम और भोजन की उत्तम व्यवस्था की जाती है और साथ ही भक्तों को सत्संग के द्वारा लाभ प्राप्त होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ