Music

BRACKING

Loading...

MP : महापौर के लिये 1 और पार्षद पद के लिए अब तक 212 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त


नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 13 जून को शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर पद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 212 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम इंदौर में एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया। पार्षद पद के लिए मुरैना जिले में 4, भिंड में 15, ग्वालियर में 19, दतिया में 2, शिवपुरी में 7, अशोकनगर में 6, सागर में 16, टीकमगढ़ में 18, छतरपुर में 16, सतना में 22, रीवा में 12, सीधी में 4, सिंगरौली में 2, उमरिया में एक, जबलपुर में 2, बालाघाट में एक, सिवनी में 7, नर्मदापुरम में 3, रायसेन में 9, विदिशा में 12, सीहोर में 11, राजगढ़ में एक, शाजापुर में 5, देवास में 4, खण्डवा में एक, खरगोन में एक, इंदौर में 8, रतलाम में 2 और नीमच जिले में एक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख 18 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।
निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ