आज अचानक से sp साहव आलोक कुमार रघुनाथपुर थाना पहुंच गए। यहां एसपी को मौके से थाने की निगरानी करने वाला संत्री की गायब मिला। जबकि थाना की लाइट बंद मिली। ऐसे में टॉर्च जलाकर जब एसपी थाने के भीतर गए तो एचसीएम भी उन्हें सोता हुआ मिला। इस पर एसपी ने संत्री को सस्पेंड कर दिया और एचसीएम को लाइट अटैच
दरअसल प्रदेश स्तर से ही थानों में पुलिसिंग की व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से सभी जगह आईजी, डीआईजी, एसपी को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने क्षेत्रों में रात के समय में औचक निरीक्षण करेंगे। इन्हीं निर्देशों के पालन में एसपी आलोक कुमार मंगलवार की रात 1 बजे मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर स्थित रघुनाथपुर थाने पहुंच गए। यहां थाने की लाइट बंद थी और मौके से थाने का संत्री गायब था।
इसके बाद जब एसपी थाने के भीतर घुसे तो उन्हें अंधेरे में कोई नजर नही आया। इसके बाद उन्होंने साथ गए स्टॉफ से टॉर्च चालू कराई तो पाया कि एक कमरे में बिना वर्दी के सादे कपड़ों में एचसीएम सो रहा था। इस पर रघुनाथपुर थाने के संत्री को निलंबित कर दिया तो एचसीएम को पुलिस लाइन भेज दिया गया। वहीं रघुनाथपुर थाना प्रभारी उन्हें गश्त करते हुए वीरपुर रोड पर मिले। इसके बाद वह ओछापुरा थाना भी गए, लेकिन यहां संत्री समेत सभी स्टॉफ व थाना प्रभारी तक वर्दी में नजर आए।

0 टिप्पणियाँ