बिर्रा-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत बिर्रा (दीवान मोहल्ला) में श्री कृष्ण जनमोत्स्व बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा। जिसमे श्री कृष्ण जी ने अपने बाल लीलाओं में माखन चुराते हुए मटकी तोड़ी है उसी प्रकार बच्चों युवाओ द्वारा मटकी तोड़ने पर प्रथम पुरुस्कार स्व.मनोहर पांडेय (धोधी राम पांडेय) की स्मृति में उनके ज्येष्ठ पुत्र नवरतन पांडेय के द्वारा 2001 रु. एवं द्वितीय पुरुस्कार आदित्य मोबाइल कार्नर के संचालक अमन आदित्य के द्वारा द्वितीय पुरुस्कार 1001 रु. प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज महल बिर्रा से विजय बहादुर सिंह, हेमेंद्र रमण सिंह (राहुल बाबा), पियूष देव सिंह (सोमू बाबा), चेतन प्रताप सिंह, प्रतीक प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में बम्हनीडीह ब्लाक मीडिया प्रभारी पंडित जितेंद्र तिवारी, सौखी लाल पटेल होंगे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप पांडेय एवं एकांश पटेल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्य सुभाष यादव(प्रखंड संयोजक बजरंग दल), टिंकू केशरवानी, सौरभ पाल, शुभम केशरवानी, समीर, राज केशरवानी, संजय पटेल, दिलेश्वर धीवर, सुमित कर्ष, नीरज कश्यप, पप्पू वैष्णव, नारायण केंवट, मन्ना बघेल, ओमप्रकाश धीवर, बबलू यादव, हरि सिंह, अभिषेक केशरवानी, अवि केशरवानी, बजरंग केशरवानी, साकेत केशरवानी, प्रिंश दुबे, जितेंद्र धीवर, बुदेश सिदार, राम सिंग, महेंद्र साहू, अमन कहार, परमेश्वर धीवर, हरि धीवर, लक्ष्मी कहार, मोनू धीवर जुटे हुए है।।
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ