आनंद संस्थान भोपाल द्वारा आनंद ग्राम के स्वैच्छिक वॉलिंटियर को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिले से शिवपुरी विकासखंड के रातौर ग्राम के कम से कम पांच स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को आनंदम ऑनलाइन प्रशिक्षण 22 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजन किया जा रहा है।
सभी पंजीकृत आनंदको से अनुरोध है कि नियत दिनांक एवं समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित हो। प्रशिक्षण उपरांत आनंदको को वाल्मी भोपाल में ऑफलाइन प्रशिक्षित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित आनंदम विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ