Music

BRACKING

Loading...

MP : आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाएँ: कृषि मंत्री श्री पटेल

 हरदा में ली बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश



किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ को पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाए। मंत्री श्री पटेल ने शुक्रवार को हरदा सर्किट हाउस के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की बैठक में उक्त निर्देश दिए।

 मंत्री श्री पटेल ने कहा कि देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अमृत-महोत्सव में "हर घर तिरंगा" अभियान भी आयोजित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी विशेष प्रयास करें।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में  विभिन्न चौराहों पर  स्थित महापुरूषों की मूर्तियों को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व साफ कर माल्यार्पण करें। उन्होंने जिला  अधिकारियों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सुनिश्चित किया जाए कि जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा 13 से 15 अगस्त तक लगे। कोई भी घर छूटे नहीं। उन्होंने पंच, सरपंच, पटवारियों और  पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। 

मीडिया प्रतिनिधियों से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

मंत्री श्री पटेल ने हरदा के सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर अपील की कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान "हर घर तिरंगा अभियान" को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार कर अपना योगदान दें। 

रविवार को निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

मंत्री श्री पटेल ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह 10 बजे छिपानेर रोड स्थित हवेली गार्डन से विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा रवाना होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 7 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने  जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे  तिरंगा यात्रा में अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर 14 अगस्त को हरदा आकर शामिल हो।  कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया यह ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि आजादी के अमृत महोत्सव में "हर घर तिरंगा अभियान" में 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा अवश्य लगाएँ। मंत्री श्री पटेल ने कहा है कि यह अभियान देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अभियान है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ