Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : लापरवाही - 11 पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक व पीसीओ को नोटिस

सीएम हेल्प लाइन शिकायतों की समीक्षा में कोलारस व पिछोर जनपद की 11 ग्राम पंचायतों में लापरवाही का मामला सामने आया है। जनपद सीईओ द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत किशनपुर में सचिव शिवराज सिंह यादव, रोजगार सहायक शिवराज सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत भड़ौता के सचिव विजय सिंह कुशवाह, रोजगार सहायक राजेश जाटव, ग्राम पंचायत रांची के सचिव कर्मवारी सिंह दांगी, रोजगार सहायक शिवराज सिंह धाकड़, ग्राम पंचायत कुम्हरौआ के सचिव प्रेमनारायण व्यास, रोजगार सहायक हेमसिंह प्रजापति, ग्राम पंचायत डगरवारा के सचिव सिर नाम सिंह रावत, रोजगार सहायक महेन्द्र सिंह रावत, ग्राम पंचायत बैरसिया के सचिव श्रीलाल धाकड़ एवं रोजगार सहायक श्याम सिंह खटीक एवं ग्राम पंचायत मोह राई के सचिव रामस्वरूप धाकड, रोजगार सहायक हरीशचंद्र धाकड़ को नोटिस जारी किया है।

वहीं पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत बा मौर डामौर के सचिव करन सिंह चौहान, रोजगार सहायक कृष्णकांत गुप्ता, ग्राम पंचायत बरेला के सचिव कालूराम लोधी, ग्राम पंचायत बदरखा के सचिव राधेलाल लोधी, रोजगार सहायक सुनील लोधी, ग्राम पंचायत जरां के सचिव रूकमणि पाठक एवं रोजगार सहायक महेश लोधी को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा पीसीओ अभिलेख सिंह, ओपी शाक्य, जगदीश सिंह पवैया, निर्मल एक्का, राकेश अटेरिया, राकेश चौबे, होम सिंह अर्गल को भी नोटिस जारी हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ