Music

BRACKING

Loading...

MP : राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 29 सितंबर को

 


शिवपुरी,  राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 29 सितंबर 2022 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में होगी। हर जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी जिलों में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता उत्सव के रूप में आयोजित की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2022 का पहला चरण शनिवार, 10 सितंबर को सभी 52 जिलों में आयोजित किया गया। सभी जिलों से लगभग 7 हजार 831 स्कूल के 23 हजार 493 छात्र प्रतियोगिता में भाग लिया। लिखित परीक्षा के पहले चरण में पर्यटन, पुरातत्व और संस्कृति पर आधारित 100 प्रश्न पूछे गए। उक्त लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 6 टीम दूसरे चरण की मल्टीमीडिया क्विज में सम्मिलित होंगी। मल्टीमीडिया क्विज में तीन विजेता टीम और उप विजेता टीमों को निःशुल्क टूर पैकेज के कूपन और मेडल दिए जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ