शिवपुरी : आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के चलते 33 केवी रौनाखेड़ी, चंदौरिया एवं लुकवासा फीडर तथा 33 केवी बैराड़, भटनावर, गाजीगढ़, गोवर्धन एवं जसराजपुर फीडर पर 13 सितंबर को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उक्त 33 केवी रोनाखेड़ी से निकलने वाले संपूर्ण फीडर के बंद रहने से 13 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी उपकेन्द्र रोनाखेड़ी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसी प्रकार 33 केवी चंदौरिया एवं लुकवासा फीडर के बंद रहने से आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी उपकेन्द्र चंदौरिया एवं रमतला से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 केवी उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से संबंधित समस्त क्षेत्र तथा एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 33 केवी बैराड़, भटनावर, गाजीगढ़, गोवर्धन एवं जसराजपुर फीडर के बंद रहने से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 33/11 केवी उपकेन्द्र भटनावर एवं रजौआ, बैराड, गोवर्धन एवं खटका, गाजीगढ़ एवं रसेरा, फुलीपुरा, जसराजपुर, सिरसौद एवं ठर्रा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ