Music

BRACKING

Loading...

MP : गणेश जी की स्थापना की गई:शिव बारात में भोला " नहीं माने, मचल गए नचने को ' गाने पर नाचे भक्तगण

 


शिवपुरी शहर के विजय पुरम कॉलोनी में श्री गणेश बाल झांकी समिति द्वारा गणेश जी की स्थापना की गई हैं। जिसके अंतिम दिन शिव भगवान की बारात शीतला माता मंदिर से बैंड बाजों के साथ निकाली गई। भोला नहीं माने की गीतों पर भक्तगण थिरकते नजर आए। बारात में बग्गी घोड़ा गाड़ी पर भगवान भोलेनाथ ब्रह्मा जी एवं विष्णु भगवान के स्वरूप विराजमान थे।

भगवान भोलेनाथ की बारात में सुर असुर के स्वरूप में कॉलोनीवासी शामिल हुए। इस बारात में बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिव जी की बारात गणेश बाल झांकी पर पहुंची जहां पर गणेश जी की विशेष आरती के पश्चात शिवजी की महाआरती सभी भक्तजनों द्वारा की गई। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

अचल झांकी में श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत, शबरी मिलन, ताड़का वध, भोलेनाथ की बारात आदि झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग हरज्ञान प्रजापति, गजेंद्र समाधिया, कैलाश गुप्ता, हरिशंकर शिवहरे, सुमित गुप्ता, मुकेश प्रजापति, भोला शर्मा, विकास शिवहरे, राम भरत प्रजापति, हर्ष ओझा, डेविड नामदेव, रवि प्रजापति, दिव्यांग नामदेव, एवं समस्त विजय पुरम कॉलोनी वासी शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ